पाकुड़ पुलिस का विशेष अभियान: 46 लंबित वारंटों का निष्पादन, कार्रवाई जारी
गुरुवार, 9 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़: पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची के निर्देश के अनुपालन में पाकुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत लंबे समय से लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 07.04.2026 की रात्रि 12:00 बजे से 08.04.2026 की रात्रि 12:00 बजे तक संचालित किया गया।
इस समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए लंबित मामलों में कुल 46 वारंटों का निष्पादन किया। इनमें जमानतीय वारंट, गैर-जमानतीय वारंट, स्थायी वारंट तथा डिस्टेस वारंट शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपितों की धर-पकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करना तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जमानतीय, गैर-जमानतीय, स्थायी एवं डिस्टेस वारंट के निष्पादन हेतु छापेमारी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इससे फरार आरोपितों पर दबाव बनेगा और न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी।
0 Response to "पाकुड़ पुलिस का विशेष अभियान: 46 लंबित वारंटों का निष्पादन, कार्रवाई जारी"
एक टिप्पणी भेजें