जेपीएससी अभ्यर्थियों के लिए 3 दिवसीय पावर रिवीजन कैंप शुरू
गुरुवार, 9 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़: जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट ‘प्रयास’ के अंतर्गत झारखंड लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए “जेपीएससी प्रीलिम्स बूस्टर – पावर रिवीजन कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष तीन दिवसीय सत्र 09, 10 और 11 अप्रैल 2026 को प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से आयोजित होगा।
इस अंतिम समय के विशेष पुनरावलोकन सत्र का उद्देश्य अभ्यर्थियों को कम समय में बेहतर तैयारी कराकर सफलता के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम के दौरान अंतिम समय की रणनीति, महत्वपूर्ण विषयों का विश्लेषण, संभावित प्रश्न, स्मार्ट पुनरावलोकन तकनीक, अधिक अंक प्राप्त करने के उपाय, सामान्य त्रुटियों से बचाव और शॉर्ट ट्रिक्स की जानकारी दी जाएगी। सत्र का मुख्य विषय 14वीं जेपीएससी परीक्षा के लिए अंतिम समय की तैयारी और रणनीति रखा गया है।
कार्यक्रम में शिक्षाविद और मोटिवेटर अरुण अग्रवाल द्वारा अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। यह सत्र भगवान बिरसा मुंडा एजुकेशन सेंटर एंड लाइब्रेरी, पोस्ट ऑफिस के समीप, पाकुड़ में आयोजित होगा।
0 Response to "जेपीएससी अभ्यर्थियों के लिए 3 दिवसीय पावर रिवीजन कैंप शुरू"
एक टिप्पणी भेजें