सिंदरी में JBVNL का विशेष कैंप: 38 उपभोक्ताओं में 17 की समस्याएं सुलझीं, 15 के मोबाइल नंबर अपडेट
गुरुवार, 9 अप्रैल 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के सिंदरी गौशाला सब डिवीजन में गुरुवार को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष कैंप लगाया गया। इस कैंप में कुल 38 उपभोक्ताओं ने भाग लिया, जिनमें से 17 की समस्याएं तत्काल निस्तारित की गईं।
कैंप में 15 उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर ऑन द स्पॉट अपडेट किए गए, जबकि बिल संबंधी दो मामलों का समाधान किया गया। दो मीटर चैलेंजिंग केस डिवीजन को आगे की कार्रवाई के लिए भेजे गए, साथ ही बिल सुधार के अन्य मामले भी डिवीजन स्तर पर प्रेषित हुए।
कैंप में एसडीओ सुजीत कुमार के नेतृत्व में झरिया से प्रमोद कुमार, आकाश कुमार (बिल करेक्शन टीम) तथा सिंदरी डिवीजन से रोहन सिंह, विश्वजीत चौधरी और विकास पासवान मौजूद रहे। यह आयोजन स्मार्ट मीटर, बिल करेक्शन और मोबाइल अपडेट जैसी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया।
JBVNL धनबाद सर्कल के तहत ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित हो रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को त्वरित राहत मिल सके।
0 Response to "सिंदरी में JBVNL का विशेष कैंप: 38 उपभोक्ताओं में 17 की समस्याएं सुलझीं, 15 के मोबाइल नंबर अपडेट"
एक टिप्पणी भेजें