सिंदरी भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ-युवा कार्यकर्ताओं का सम्मान, हेमंत सरकार के खिलाफ पुतला दहन
सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Comment
सिंदरी: सिंदरी स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो की उपस्थिति में कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि से हुई। ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, भाजपा नेत्री तारा देवी, धर्मजीत सिंह, जगदीश रवानी, प्रकाश बाउरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। मुख्य अतिथि ढुलू महतो को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करने के बाद पार्टी के प्रति योगदान के लिए अरविंद खत्री, बृजेश सिंह, अशोक गौरी, अर्जुन कुंभकार, शशि सिंह, इंद्र मोहन सिंह, शैलेश सिंह, अविनाश सिंह, दिनेश सिंह, रास बिहारी पाठक, अरुण झा, गणेश महतो, सुमन चौधरी, अनिमा सिंह, रवि शंकर शर्मा, संजय गुप्ता, गार्गी सिंह, चूंमकि देवी, रणवीर महतो, बरमेश्वर शर्मा और शंकर पांडेय को अंगवस्त्र देकर सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहरपुरा बाजार स्थित भुंजा मोड में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। मोहन कुंभकार और तारा देवी ने संबोधन में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक का आरोप लगाते हुए इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
0 Response to "सिंदरी भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ-युवा कार्यकर्ताओं का सम्मान, हेमंत सरकार के खिलाफ पुतला दहन"
एक टिप्पणी भेजें