-->
पुतला दहन, परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

पुतला दहन, परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी जिला पाकुड़ की ओर से संध्या 6:30 बजे बिरसा चौक पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। राज्य में लगातार हो रहे परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार प्रश्न पत्र लीक होने से राज्य के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं में निराशा का माहौल बन गया है और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में उत्पाद सिपाही दौड़ के दौरान कई युवाओं की मौत की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे युवाओं में आक्रोश बढ़ा है। कार्यकर्ताओं ने इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग की और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज साह, मनीष पांडेय, दुलाल सिंह, महिला मोर्चा की प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, मधु देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "पुतला दहन, परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4