-->
तीन वर्ष से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

तीन वर्ष से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पाकुड़: जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटी इलामी निवासी मिसकातुल आलम को पुलिस ने विगत रात्रि गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से कानून से बचते हुए फरार था और चापा डंगा क्षेत्र में घर बनाकर छिपकर रह रहा था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार वारंटी चापा डंगा में रह रहा है। सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी अभियान चलाया। रात के समय की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई, जिसमें सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और फरार आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

0 Response to "तीन वर्ष से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4