-->
गोबिंदपुर गांव में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल

गोबिंदपुर गांव में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल

पाकुड़िया: प्रखंड क्षेत्र के खजूरडांगा पंचायत अंतर्गत गोबिंदपुर गांव में शुक्रवार को 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। यह कार्य केंद्रीय कमेटी सदस्य सह युवा नेत्री उपासना मरांडी की पहल पर संभव हो सका। ट्रांसफार्मर लगते ही कई दिनों से अंधेरे में डूबा गांव एक बार फिर रोशनी से जगमगा उठा।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व गोबिंदपुर गांव का पुराना ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, घरेलू कार्य बाधित थे और रात होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता था।
ग्रामीणों ने अपनी समस्या उपासना मरांडी तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और शीघ्र समाधान की दिशा में पहल की। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया और उसे गांव में स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों ने इसके लिए उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया और कहा कि समय पर पहल नहीं होती तो परेशानी और बढ़ सकती थी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "गोबिंदपुर गांव में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4