किरता के हाटपाड़ा में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Comment
महेशपुर: प्रखंड अंतर्गत शिवरामपुर पंचायत के ग्राम किरता स्थित हाटपाड़ा में लंबे समय से चल रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। यहां 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है। यह पहल केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से संभव हो सकी।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में कई दिनों तक अंधेरा छाया रहा। बिजली नहीं रहने से दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी और छोटे-छोटे कामों के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उपासना मरांडी से संपर्क किया। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से बात की और जल्द समाधान सुनिश्चित कराया। लगातार प्रयासों के बाद हाटपाड़ा में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे अब बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई है।
0 Response to "किरता के हाटपाड़ा में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित"
एक टिप्पणी भेजें