महेशपुर बाजारपाड़ा में स्पेक्ट्रेल कोबरा का सफल रेस्क्यू
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Comment
महेशपुर: बाजारपाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक स्पेक्ट्रेल कोबरा सांप देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना चंदन शाह के घर के आसपास की बताई जा रही है। सांप दिखने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग कर्मी सह सर्पमित्र अशराफुल ने सूझबूझ और सावधानी के साथ करीब 5.5 फुट लंबे इस जहरीले सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय अपनाए गए, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई।
0 Response to "महेशपुर बाजारपाड़ा में स्पेक्ट्रेल कोबरा का सफल रेस्क्यू"
एक टिप्पणी भेजें