-->
आमरण अनशन सह धरना को लेकर सहायक अध्यापकों की बैठक संपन्न

आमरण अनशन सह धरना को लेकर सहायक अध्यापकों की बैठक संपन्न

पाकुड़ : शुक्रवार को पाकुड़ प्रखंड के सभी आकलन उत्तीर्ण सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक पाकुड़ बस स्टैंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेताबुद्दिन शेख ने की, जबकि संचालन मो केताबुल शेख ने किया।
बैठक में राज्य नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 12 अप्रैल 2026 को पाकुड़ विधायक को मांग पत्र सौंपने तथा 18 अप्रैल 2026 को रांची में मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया।
नासिम अहमद ने कहा कि पाकुड़ प्रखंड के सभी आकलन उत्तीर्ण सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की उक्त कार्यक्रम में भागीदारी अनिवार्य है। एजाजुल हक ने कहा कि जो शिक्षक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, उन्हें किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। मानिक मंडल ने कहा कि इस बार का आमरण अनशन आर-पार की लड़ाई होगी, इसलिए एक भी शिक्षक घर पर न रहे।
इब्राहिम आलाम ने कहा कि हर संकुल में दौरा किया जाएगा, ताकि सभी शिक्षक कार्यक्रम में शामिल होकर इसे यादगार बना सकें।
बैठक में आनेसुर रहमान, विभा देवी, संध्या रानी दे, राखी दुबे, कावसारुल हक, सारफराज अहमद, आ खाबिर, मकसुद, रियाजउद्दीन, हासानुज्जमान, मलय सहित दर्जनों आकलन उत्तीर्ण सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

0 Response to "आमरण अनशन सह धरना को लेकर सहायक अध्यापकों की बैठक संपन्न"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4