सिंदरी में बाबू कुंवर सिंह की जयंती को विजय दिवस के रूप में मनाया।
गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Comment
सिंदरी: 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर नायक बाबू कुंवर सिंह की जयंती गुरुवार को सिंदरी वासियों ने वीर कुंवर सिंह चौक स्थित उनकी भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जयंती को भव्य 'विजय दिवस समारोह' के रूप में मनाया गया।
माल्यार्पण कांति सिंह (महासचिव) ने किया। समारोह में बीजेपी नेता दिनेश सिंह, संग्राम समिति के कौशल सिंह, बजरंग दल के सोनू गिरी, जनता मजदूर संघ के सचिव वेद प्रकाश ओझा, जनाधिकार के रंजित सिंह,वार्ड 54 के पार्षद नीरज सिंह,विद्या मंदिर प्राचार्य सुनील पाठक, संजय सिंह, विजय सिंह, कामेश्वर सिंह, बिदेशी सिंह, रणधीर सिंह, शैलेश सिंह, अनिमा सिंह, गार्गी सिंह आदि प्रमुख लोगों ने भाग लिया।
सभी ने देश की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और 'वीर कुंवर सिंह अमर रहें' के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। समारोह का आयोजन कुंदन सिंह (शेरू) ने किया।
0 Response to "सिंदरी में बाबू कुंवर सिंह की जयंती को विजय दिवस के रूप में मनाया। "
एक टिप्पणी भेजें