-->
सिंदरी रोहराबंद चौराहा: व्यस्त बाजार में शौचालय-नल की मार, नगर निगम का बजट किधर?

सिंदरी रोहराबंद चौराहा: व्यस्त बाजार में शौचालय-नल की मार, नगर निगम का बजट किधर?


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: शहर के हृदय स्थल, वार्ड 54 रोहराबंद चौराहे पर रोज 2,000 लोग उमड़ते हैं—एसबीआई, एलआएसी,डाकघर और 100+ दुकानों का केंद्र। लेकिन शौचालय? नल? सपने में भी नहीं! गर्मी की चपेट में प्लास्टिक बोतलें सड़क पर बिखरीं, स्वच्छता का हाल बेहाल।

  न चौराहे पर शौचालय, न दुकानों पर सुविधा। स्वच्छ भारत मिशन में सिंदरी को 2 करोड़ मिले, ये इलाका शामिल—फिर भी जुमला? धनबाद नगर निगम ने वार्ड 54 को कितना फंड दिया? हजारों रुपये में सटीक आंकड़ा गायब! कुल बजट 2023-24 में 492.36 करोड़ था, लेकिन वार्ड-वार डिटेल वेबसाइट पर नहीं। पार्षदों या नोटिस बोर्ड पर निर्भर—ये पारदर्शिता कहां?

हाईकोर्ट का 2023 फरमान साफ: व्यस्त चौराहों पर 6 माह में शौचालय जरूरी। सिंदरी के 12 स्पॉट चिह्नित, सिर्फ 3 पर काम! स्मार्ट बायो-टॉयलेट की कीमत महज 15 लाख, रखरखाव न के बराबर। बजट पेंडिंग, अस्थायी नल का प्रस्ताव लटका। 


0 Response to "सिंदरी रोहराबंद चौराहा: व्यस्त बाजार में शौचालय-नल की मार, नगर निगम का बजट किधर?"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4