वाल्मीकि झा नहीं रहे: सिंदरी में गहरा शोक
मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Comment
सिंदरी:एफसीआई के पूर्व कर्मचारी वाल्मीकि झा का सोमवार को रांची के निजी अस्पताल में निधन हो गया। 72 वर्षीय झा एफसीआई सिंदरी से सेवानिवृत्त व विद्यापिति परिषद के वरिष्ठ सदस्य थे। उनके आरके-1 क्वार्टर नंबर 45 में निवास स्थान अब शून्य हो गया।
एफसीआई में लंबी सेवा के बाद हर्ल वाटर सर्विस में भी झा ने अपनी विशेषज्ञता दिखाई। सिंदरी टाउनशिप की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। विद्यापति परिषद के माध्यम से उन्होंने स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को संजोया।
निधन की सूचना से सिंदरीवासी स्तब्ध। परिजनों में गहन शोक की लहर। मंगलवार सुबह 11 बजे दामोदर घाट पर अंतिम संस्कार हुआ, जहां सैकड़ों शोकाकुल लोग पहुंचे।
ऑल इंडिया एफसीआई वीएसएस वेलफेयर एम्प्लॉयी एसोसिएशन अध्यक्ष सेवा सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र पाण्डेय, पूर्व सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार व भाकपा माले वार्ड-54 सखा सचिव जितेंद्र शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
0 Response to "वाल्मीकि झा नहीं रहे: सिंदरी में गहरा शोक"
एक टिप्पणी भेजें