-->
अमड़ापाड़ा हाट से बाइक चोरी, थाने में आवेदन

अमड़ापाड़ा हाट से बाइक चोरी, थाने में आवेदन

अमड़ापाड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित साप्ताहिक हाट से मंगलवार को एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जामकुंदर ग्राम निवासी विजयराम हेम्ब्रम ने अमड़ापाड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए आवेदन के अनुसार, विजयराम हेम्ब्रम पिता किसुन हेम्ब्रम साप्ताहिक हाट के कार्य से अमड़ापाड़ा बाजार आए थे। उन्होंने अपनी काले रंग की एचएफ डीलक्स (वाहन संख्या: जेएच 04 आर 5383) को मछली दुकान के पीछे पीपल पेड़ के पास खड़ा किया था। दोपहर करीब 2:50 बजे जब वह लौटे, तो बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका।

 डिकी में थे जरूरी कागजात 

पीड़ित ने बताया कि चोरी हुई बाइक उनके पिता किसुन हेम्ब्रम के नाम पर पंजीकृत है। बाइक की डिकी में क्लस्टर रजिस्टर और सहिया की मासिक रिपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे हुए थे। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से बाइक की जल्द बरामदगी और चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

0 Response to "अमड़ापाड़ा हाट से बाइक चोरी, थाने में आवेदन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4