बिना चालान गिट्टी ले जा रहा ट्रक जब्त, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप
मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Comment
हिरणपुर : अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान गिट्टी लदा एक ट्रक जब्त किया गया। मामले में वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार 07.04.2026 को सघन जांच अभियान के दौरान हिरणपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर के पास गिट्टी लदे ट्रक (संख्या JH10CG-4460) को रोका गया। जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित कोई वैध खनन चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। बिना चालान अवैध परिवहन की पुष्टि होते ही ट्रक को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
मामले में हिरणपुर थाना में कांड संख्या 19/26 दर्ज कर वाहन चालक और मालिक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5) एवं 3(5), खनन और खनिज अधिनियम 1957 की धारा 4/21, झारखंड खनिज नियम 2004 के नियम 54 तथा झारखंड खनिज परिवहन नियम 2017 के नियम 7, 9 और 13 के तहत कार्रवाई की गई है।
0 Response to "बिना चालान गिट्टी ले जा रहा ट्रक जब्त, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप"
एक टिप्पणी भेजें