अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के साहिबगंज–गोविंदपुर राजमार्ग पर धुंदापहाड़ी पुल के समीप सोमवार देर शाम भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फूलपहाड़ी गांव निवासी वकील मरांडी (17), पुलिस हांसदा (18) और संग्राम हांसदा (18) एक ही मोटरसाइकिल से लिट्टीपाड़ा हटिया गए थे। लौटने के दौरान धुंदापहाड़ी पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वकील मरांडी और पुलिस हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संग्राम हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है
0 Response to "अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल"
एक टिप्पणी भेजें