सिंदरी:नया SBI ATM सिंदरी में 'फेल्योर मशीन'! चैंबर की गुहार पर लगा, बंद ज्यादा-चला कम
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी:RBI, SBI चेयरमैन और वित्त मंत्रालय तक सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स की चीख-पुकार पहुंची तो ACC पर चमचमाता नया ATM लगा। लेकिन कड़वी सच्चाई यही है—महीने में कुछ ही दिन चलता है, बाकी समय बंद। गार्ड हटा दिया गया, ग्राहक त्रस्त। क्या ये SBI का सिंदरी वासियों से भेदभाव है?
चैंबर अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने मीडिया को बताया, "लगातार कंप्लेंट्स और कई महीनों की जद्दोजहद से ATM आया। फिर भी नया होने पर ज्यादातर खराब रहता। बगल का पुराना केनरा बैंक ATM 24x7 दौड़ता है, SBI वाला सोया रहता!"
चैंबर ने अब शहरपुरा बाजार में नया ATM लगाने की मांग की। FCI मैनेजमेंट से लिखित बात हुई—उन्होंने 'कंसिडर' करने का भरोसा दिया।
SBI जागो! नया ATM फ्लॉप क्यों, राहत कब?
दीपू ने मीडिया से अपील की: "मुद्दे को प्रमुखता दो, टॉप अफसर सुनें। चैंबर सही फोरम पर लड़ रहा।"
सिंदरी में कैश क्राइसिस चरम पर: लंबी कतारें, गुस्सा उफान पर। बैंक प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं। क्या होगा अगला कदम?
0 Response to "सिंदरी:नया SBI ATM सिंदरी में 'फेल्योर मशीन'! चैंबर की गुहार पर लगा, बंद ज्यादा-चला कम"
एक टिप्पणी भेजें