-->
पंचायत स्तर पर पीवीटीजी समुदाय के विकास को लेकर विचार-विमर्श, समन्वय बढ़ाने पर जोर

पंचायत स्तर पर पीवीटीजी समुदाय के विकास को लेकर विचार-विमर्श, समन्वय बढ़ाने पर जोर

लिट्टीपाड़ा : अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पंचायत स्तर पर पीआरआई के हितधारकों की एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन प्रवाह संस्था द्वारा ट्रिकल अप के सहयोग से किया गया। बैठक में पंचायत की मुखिया रविना मालतो, वार्ड सदस्यगण, विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान तथा प्रवाह एवं ट्रिकल अप के प्रतिनिधि—श्रीतमा पाल, शुभ्रा दास, बिनय मजुमदार, देबाशीष दास, शाइन अख्तर सहित अन्य परियोजना कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के दौरान “पीवीटीजी समुदाय के लिए संचालित अति गरीब ग्रेजुएशन परियोजना” पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसमें आजीविका सुदृढ़ीकरण, कौशल विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
विचार-विमर्श के दौरान पीआरआई की भूमिका को और मजबूत बनाने पर सहमति बनी, ताकि पहाड़िया समुदाय तक सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पहुंचाया जा सके। साथ ही, भविष्य में पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित कर पीवीटीजी परिवारों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सामुदायिक विकास के लिए संयुक्त प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

0 Response to "पंचायत स्तर पर पीवीटीजी समुदाय के विकास को लेकर विचार-विमर्श, समन्वय बढ़ाने पर जोर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4