सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने डीवीसी द्वारा की जा रही भारी बिजली कटौती पर जताई कड़ी नाराजगी; विद्युत विभाग के जीएम से व्यवस्था सुधारने की मांग
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा की जा रही अनियंत्रित बिजली कटौती को लेकर स्थानीय विधायक चन्द्रदेव महतो ने कड़ा रुख अपनाया है। क्षेत्र में बिजली की बदतर स्थिति और जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए विधायक ने आज मंगलवार को विद्युत विभाग के महाप्रबंधक (जीएम) से वार्ता की और व्यवस्था में अविलंब सुधार की चेतावनी दी।
जनता और छात्र परेशान
जीएम से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लोग पिछले कई दिनों से भीषण बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे बुरा प्रभाव छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। बिजली न रहने के कारण बच्चों का पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है।
व्यवस्था में सुधार की चेतावनी
विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में कहा कि डीवीसी और विभाग के बीच के तालमेल की कमी का खामियाजा क्षेत्र की जनता नहीं भुगतेगी। उन्होंने जीएम से मांग की कि बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए और रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विधायक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे जनता के हितों की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
0 Response to "सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने डीवीसी द्वारा की जा रही भारी बिजली कटौती पर जताई कड़ी नाराजगी; विद्युत विभाग के जीएम से व्यवस्था सुधारने की मांग"
एक टिप्पणी भेजें