-->
सैकड़ों कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना, तेजस्वी यादव के स्वागत की तैयारी

सैकड़ों कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना, तेजस्वी यादव के स्वागत की तैयारी

पाकुड़ : पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड से राजद जिला अध्यक्ष महावीर मढैया के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए। सभी कार्यकर्ता हरमू स्थित कार्निवल बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर तेजस्वी यादव के स्वागत में शामिल होंगे।
शनिवार को सुबह करीब 5:30 बजे लिट्टीपाड़ा के नवाडीह मैदान से कार्यकर्ताओं का जत्था रांची के लिए निकला। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रस्थान किया।
इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष ज्योति कुमारी दुबे, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष सदानंद यादव, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज मरैया, प्रखंड सचिव लाल मरांडी, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा कार्यकर्ताओं में प्रणव दुबे, रोहन सिंह, पप्पू मंडल, रुदल यादव, पिंटू यादव, रिना मुर्मू, जेठा मरांडी, गंगेश मुर्मू, चंद्रकिशोर मुर्मू, रमेश मड़ैया, राहुल मड़ैया, ज्योत्सना मुर्मू, बैठका टुडू समेत अन्य लोग शामिल थे।

0 Response to "सैकड़ों कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना, तेजस्वी यादव के स्वागत की तैयारी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4