एचपीवी टीकाकरण को लेकर नोडल शिक्षकों की बैठक, शत-प्रतिशत कवरेज पर जोर
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़ : सदर अस्पताल के सभागार में सिविल सर्जन और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी की अध्यक्षता में नोडल शिक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के बीच एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाना और शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करना था।
बैठक में बताया गया कि सभी विद्यालयों में 14-15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीका लगाया जा रहा है। कुछ विद्यालयों में टीकाकरण पूरा हो चुका है, जबकि शेष विद्यालयों में तेजी से अभियान चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा देना और उनके भविष्य के स्वास्थ्य को मजबूत बनाना है।
नोडल शिक्षकों को टीकाकरण के महत्व, लाभ और आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही टीकाकरण के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, सावधानियों और सुरक्षा उपायों पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में अभिभावकों और छात्राओं को जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस अभियान का लाभ उठा सकें।
बैठक में यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से हो। सभी अधिकारियों और शिक्षकों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
0 Response to "एचपीवी टीकाकरण को लेकर नोडल शिक्षकों की बैठक, शत-प्रतिशत कवरेज पर जोर"
एक टिप्पणी भेजें