-->
शहरकोल पंचायत बना मॉडल, टीम ने किया अध्ययन भ्रमण

शहरकोल पंचायत बना मॉडल, टीम ने किया अध्ययन भ्रमण

पाकुड़ : पंचायती व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला परियोजना प्रबंधक के नेतृत्व में टीम ने सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत सचिवालय का अध्ययन भ्रमण किया। इस पहल का उद्देश्य यहां विकसित मॉडल को समझकर अन्य पंचायतों में लागू करना है।
भ्रमण दल में विभिन्न प्रखंडों के पंचायत पदाधिकारी, समन्वयक, परिषद प्रतिनिधि, प्रोजेक्ट सलाहकार, कनीय अभियंता और लेखा कर्मी शामिल रहे। टीम ने सचिवालय के विभिन्न कक्षों और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पंचायत ज्ञान केंद्र, मैया कक्ष, ऊर्जा कक्ष, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, रैंप, हेल्प डेस्क और वीएलई कक्ष जैसी सुविधाओं का अवलोकन किया गया। इन व्यवस्थाओं को ग्रामीणों के लिए उपयोगी और प्रभावी बताया गया।
टीम ने पाया कि आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के जरिए पंचायत सचिवालय को उच्च स्तर की सुविधाओं से लैस किया गया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और अभिलेख संधारण की व्यवस्था की भी सराहना की गई।
अधिकारियों ने शहरकोल पंचायत को जिले के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि इसी मॉडल को अन्य पंचायतों में भी लागू किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

0 Response to "शहरकोल पंचायत बना मॉडल, टीम ने किया अध्ययन भ्रमण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4