सिंदरी में जनता मजदूर संघ ने अम्बेडकर को किया नमन
मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Comment
सिंदरी: जनता मजदूर संघ की सिंदरी शाखा ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर रोहड़ाबंद अंबेडकर चौक में उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शाखा सचिव वैद प्रकाश औझा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर के सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को याद किया।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह, संतोष सिंह, रमेश हेंब्रम, शशी राम, ऋतिक राम, अमन राम, सचिन पासवान, समीर पासवान, शिवा बाउरी, रोहित सिंह, अंशु सिंह, शेखर सिन्हा, दीपक गिरी, राकेश शर्मा, रोहित मंडल, विकास ठाकुर, गुड्डू महतो, उमाशंकर यादव, संजय राम, राणा प्रताप, मिथुन गोराई सहित अन्य कार्यकर्ता।
0 Response to "सिंदरी में जनता मजदूर संघ ने अम्बेडकर को किया नमन"
एक टिप्पणी भेजें