डोमगढ़ बचाओ मोर्चा ने आंबेडकर जयंती पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर की माला अर्पण
मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Comment
सिंदरी, 14 अप्रैल। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर सिंदरी के रोहराबंद आंबेडकर चौक पर वॉर्ड 54 पार्षद एवं डोमगढ़
बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष धीरज सिंह, संयोजक दिलीप मिश्रा, विदेशी सिंह, के साथ-साथ उनके सहयोगी सहित बड़ी संख्या में समर्थक माला अर्पण करने पहुँचे।
बाबासाहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने अंबेडकरवादी विचारधारा को सशक्त बनाने और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। धीरज सिंह ने कहा, "बाबासाहेब के सपनों को साकार करना हमारा कर्तव्य है।" आयोजन ने स्थानीय स्तर पर उत्साह जगाया।
0 Response to " डोमगढ़ बचाओ मोर्चा ने आंबेडकर जयंती पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर की माला अर्पण"
एक टिप्पणी भेजें