-->
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर पाकुड़ में योजना बैठक, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर पाकुड़ में योजना बैठक, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

पाकुड़ : पाकुड़ में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने अपर्णा मार्केट हाटपारा कॉम्प्लेक्स में की।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला मुख्यालय स्थित अटल चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। नगर में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा संध्या समय दीपोत्सव का आयोजन होगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि स्थापना दिवस का आयोजन मंडल से लेकर बूथ स्तर तक किया जाएगा। छह अप्रैल को कार्यकर्ता अपने घरों पर संगठन का झंडा लगाएंगे और आसपास स्वच्छता अभियान चलाएंगे। साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच रखना है।
बैठक में त्रिलोचन दास, मौजेश टुडू, आशीष हेम्ब्रम, हिसाबी राय, पंकज कुमार साह, करण मंडल, राहुल मिश्रा, अजय भंडारी, प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, मधु देवी, नीलू कुमारी, रश्मि भगत, अनविका कुमारी, गोपी दुबे, धर्मेंद्र साहा, मोहन सरकार, आलोक मंडल, संजीत मुखर्जी, मनोरंजन सरकार, अश्वनी झा, रतन भगत, अभिक दास, मनीष दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "भाजपा स्थापना दिवस को लेकर पाकुड़ में योजना बैठक, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4