धनबाद मंडल में ‘एकल खिड़की प्रणाली’ का किया गया शुभारम्भ।
मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद स्थित सुविधा केंद्र में कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु ‘एकल खिड़की प्रणाली’ (Single Window System) का शुभारम्भ किया गया। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत भर्ती, प्रेषण, HRMS, पहचान पत्र, UMMID, पास, पेंशन तथा NPS/UPS सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित परिवादों का समाधान एक ही स्थान पर सुगमता से किया जा सकेगा। इससे कर्मचारियों के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर ‘संलग्नक पार्क’ का भी उद्घाटन किया गया, जो कर्मचारियों के लिए एक उपयोगी एवं सुविधाजनक पहल के रूप में विकसित किया गया है। धनबाद मंडल कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।
0 Response to "धनबाद मंडल में ‘एकल खिड़की प्रणाली’ का किया गया शुभारम्भ। "
एक टिप्पणी भेजें