-->
IHM  2023-26 बैच का भव्य ग्रेजुएशन उत्सव सम्पन्न

IHM 2023-26 बैच का भव्य ग्रेजुएशन उत्सव सम्पन्न


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: मंगलवार को इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (IHM) ब्रांबे में बैच 2023-26 के छात्र-छात्राओं का भव्य ग्रेजुएशन उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान 102 छात्र-छात्राओं को उनके कोर्स पूरा करने का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

इस मौके पर विशेष रूप से धनबाद जिला के कुमार मधुरेन्द्र सिंह (सुप्रसिद्ध समाजसेवी) की पुत्री माही तोमर को प्रशस्ति पत्र एवं सर्टिफिकेट के साथ-साथ ज्वाइनिंग लेटर भी प्रदान किया गया। माही तोमर की इस उपलब्धि पर सभी ने हार्दिक बधाई दी।

मुख्य अतिथि  के रूप में उपस्थित रहे  सुदिव्य कुमार सोनू,  पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री, झारखंड सरकार। 

इसके अलावा कार्यक्रम में  मुकेश कुमार, प्रधान सचिव सह चेयरमैन IHM, डिप्टी डायरेक्टर NCHMCT अविनाश कुमार, प्रिंसिपल  भूपेश कुमार,  धीरेन्द्र डीयू, विनीत सिन्हा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावक गण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 


0 Response to "IHM 2023-26 बैच का भव्य ग्रेजुएशन उत्सव सम्पन्न"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4