दुष्कर्म और डाइन प्रतिषेध मामले का आरोपी गिरफ्तार
मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और डाइन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी संजय बास्की (21) लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शहरपुर का निवासी है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि कांड संख्या 12/2026 में नामजद आरोपी संजय बास्की के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और डाइन प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह रांची में छिपकर रह रहा था। पुलिस की तकनीकी शाखा की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की गई, जिसके बाद छापेमारी कर उसे रांची से गिरफ्तार किया गया।
0 Response to "दुष्कर्म और डाइन प्रतिषेध मामले का आरोपी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें