-->
10 अप्रैल से चलेगा घर-घर फीवर सर्वे, मलेरिया की होगी जांच

10 अप्रैल से चलेगा घर-घर फीवर सर्वे, मलेरिया की होगी जांच

पाकुड़िया : प्रखंड क्षेत्र में मलेरिया और बुखार के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के सभागार में सभी सैया साथियों के साथ आयोजित बैठक में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक घर-घर फीवर सर्वे चलाने की रूपरेखा तैयार की गई।
अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रखंड के सभी गांवों में घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान करेंगी। सर्वे के दौरान यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित पाया जाता है, तो मौके पर ही उसकी मलेरिया जांच की जाएगी और मरीज मिलने पर तुरंत आवश्यक दवा व उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों ने सैया साथियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में सक्रिय रहकर एक भी घर न छोड़ें। अभियान का मुख्य उद्देश्य बीमारी के प्रसार को रोकना और समय रहते मरीजों का इलाज सुनिश्चित करना है।
स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि सर्वे के लिए आने वाली टीम का सहयोग करें और घर में किसी को बुखार होने पर इसकी जानकारी जरूर दें, ताकि समय पर जांच और उपचार हो सके।

0 Response to "10 अप्रैल से चलेगा घर-घर फीवर सर्वे, मलेरिया की होगी जांच"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4