देवीनगर काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधि-विधान से हुई विशेष पूजा
मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Comment
महेशपुर : प्रखंड के देवीनगर स्थित हटियापाड़ा के प्राचीन मां काली मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर में सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यहां आकर आभार स्वरूप कबूतर और बकरे की बलि अर्पित करते हैं, जिससे इस स्थल के प्रति लोगों की आस्था और भी गहरी मानी जाती है।
सोमवार रात्रि से शुरू हुई विशेष पूजा का समापन मंगलवार दोपहर में हुआ। इस दौरान विधि-विधान के साथ मां काली को फूल, बेलपत्र और फल अर्पित कर गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। ग्रामीणों का विश्वास है कि मां की कृपा से न केवल व्यक्तिगत कष्ट दूर होते हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशहाली बनी रहती है।
0 Response to "देवीनगर काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधि-विधान से हुई विशेष पूजा"
एक टिप्पणी भेजें