काली मंदिर में चैती काली पूजा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़िया : प्रखंड के मोंगला बांध ग्राम स्थित बहुप्राचीन काली मंदिर में मंगलवार को चैती काली पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
पंडित प्रभाकर मिश्रा की देखरेख में सोमवार की मध्यरात्रि से पूजा अनुष्ठान प्रारंभ हुआ, जिसका समापन मंगलवार को दर्जनों पाठे की बलि के साथ किया गया। पूजा में सार्वजनिक प्रतिमा के अलावा मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा निजी प्रतिमाएं भी स्थापित की गईं।
मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से लगातार पूजा होती आ रही है और मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु पाठे की बलि अर्पित करते हैं। मंदिर की नियमित देखरेख और नित्य पूजा स्थानीय पुजारी द्वारा की जाती है।
मंगलवार को पूजा के बाद कन्या भोजन, आरती वंदना और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
0 Response to "काली मंदिर में चैती काली पूजा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु"
एक टिप्पणी भेजें