-->
एसआईआर 2026 के तहत नोशनल हाउसिंग नंबरिंग पर बैठक, कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश

एसआईआर 2026 के तहत नोशनल हाउसिंग नंबरिंग पर बैठक, कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश

पाकुड़िया : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत नोशनल हाउसिंग नंबरिंग कार्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में नोशनल हाउसिंग नंबरिंग कार्य को सुचारू, पारदर्शी और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरा करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कार्य को पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और सतर्कता के साथ संपन्न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि यह कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर ही नहीं, बल्कि यथाशीघ्र पूरा किया जाए। इसके लिए सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाने को कहा गया, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया समय पर सफलतापूर्वक पूरी हो सके।
बैठक में निर्वाचन कंप्यूटर ऑपरेटर लालिन मरांडी सहित सभी बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

0 Response to "एसआईआर 2026 के तहत नोशनल हाउसिंग नंबरिंग पर बैठक, कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4