भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़िया : प्रखंड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में फूलझिझरी पंचायत के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय भगत ने की, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ अमित भगत, निताय दास, जलेशरी मुर्मू, सुशील मुर्मू और जलेश्वरी मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष विजय भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायत स्तर पर बूथ समितियों को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
0 Response to "भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर"
एक टिप्पणी भेजें