शहर में जाम से मुक्ति दिलाने को लेकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से की मांग
बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़: नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल व उपाध्यक्ष राणा ओझा ने बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार से मुलाकात कर शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने की मांग की। इस दौरान दोनों ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट किया।
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने बताया कि दोपहर में नो इंट्री खुलते ही शहर में जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। स्थिति ऐसी हो जाती है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने नो इंट्री के समय में बदलाव करने की मांग करते हुए कहा कि पाकुड़ से अम्बेडकर चौक तक जाने वाले बड़े वाहनों को 30 मिनट पहले तथा अम्बेडकर चौक से हिरणपुर की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को 30 मिनट बाद प्रवेश की अनुमति दी जाए।
उन्होंने कहा कि गांधी चौक, हरिण चौक, इन्दिरा चौक तथा रेलवे फाटक के पास अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे स्कूली बच्चों के साथ-साथ इलाज के लिए जाने वाले एम्बुलेंस को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम से राहत के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।
उपाध्यक्ष ने सुझाव दिया कि हरिण चौक से गांधी चौक तथा खुदीराम चौक से हरिण चौक तक एक-मार्ग व्यवस्था लागू करने से जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
0 Response to "शहर में जाम से मुक्ति दिलाने को लेकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से की मांग"
एक टिप्पणी भेजें