-->
मासिक लोक अदालत के साथ विशेष लोक अदालत की तैयारी, एनआई एक्ट मामलों के निष्पादन पर हुई अहम बैठक

मासिक लोक अदालत के साथ विशेष लोक अदालत की तैयारी, एनआई एक्ट मामलों के निष्पादन पर हुई अहम बैठक

पाकुड़ : अप्रैल माह में आयोजित होने वाली मासिक लोक अदालत के साथ विशेष लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में पीडीजे कक्ष में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीमा कंपनियों के अधिवक्ता, बैंक अधिकारी, बीमा कंपनी के पदाधिकारी, वादियों एवं प्रतिवादियों के अधिवक्ता सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने, मामलों के त्वरित एवं सुलभ निष्पादन तथा आम लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने को लेकर विभिन्न कानूनी पहलुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित न्यायिक पदाधिकारी, बीमा कंपनियों के अधिवक्ता एवं पदाधिकारी, तथा वादी-प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

0 Response to "मासिक लोक अदालत के साथ विशेष लोक अदालत की तैयारी, एनआई एक्ट मामलों के निष्पादन पर हुई अहम बैठक"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4