-->
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

पाकुड़: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की गई तथा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई।
इस क्रम में ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया गया। यह बताया गया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक माह वेयर हाउस के बाहरी हिस्से तथा त्रैमासिक रूप से आंतरिक व्यवस्था का निरीक्षण किया जाता है। साथ ही रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग रांची को भेजा जाता है।
निरीक्षण के दौरान निर्वाचन विभाग के कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सदस्य तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

0 Response to "जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4