राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को द्वितीय स्थान, सम्मान समारोह आयोजित
बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़: झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में “महिला हितैषी पंचायत” श्रेणी में पूरे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में पंचायत में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां उपायुक्त मनीष कुमार ने इस कार्य में योगदान देने वाले पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों, प्रतिनिधियों एवं सक्रिय नागरिकों को सम्मानित किया।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह सम्मान जिले के पदाधिकारियों एवं आमजन की सामूहिक मेहनत, समर्पण और समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंचायतों को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, जिसका यह परिणाम सामने आया है।
उन्होंने जानकारी दी कि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त लगभग 75 लाख रुपये की राशि का उपयोग पंचायत के समग्र विकास और जनहितकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में किया जाएगा। उपायुक्त ने पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, सक्रिय महिलाओं और स्थानीय नागरिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
0 Response to "राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत को द्वितीय स्थान, सम्मान समारोह आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें