जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, एनएचएम कर्मियों के मूल्यांकन पर विस्तृत समीक्षा
बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के वार्षिक मूल्यांकन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर्मियों के कार्य निष्पादन की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा प्रत्येक कर्मी के कार्यों का क्रमवार मूल्यांकन करते हुए उनके प्रदर्शन प्रतिवेदन के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मूल्यांकन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि प्रदान की जाएगी। वहीं अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को 7 प्रतिशत एवं 6 प्रतिशत की वेतन वृद्धि दी जाएगी। जिन कर्मियों का प्रदर्शन औसत से कम पाया गया, उन्हें 5 प्रतिशत की वेतन वृद्धि प्रदान की जाएगी।
0 Response to "जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, एनएचएम कर्मियों के मूल्यांकन पर विस्तृत समीक्षा"
एक टिप्पणी भेजें