रामनवमी के दिन जामा मस्जिद रोड जुलूस में शामिल चाकू मार कर हत्या करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
भानुमित्र संवाददाता।
हजारीबाग जिले के सदर थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद रोड में दिनांक-29.03.2026 को रामनवमी जुलुस विष्णुपूरी शोभायात्रा प्रदर्शन के दौरान प्रिंस कुमार, पिता-शशि कुमार, पता-सिलवार कला, थाना-मुफ्फसिल, जिला-हजारीबाग नामक युवक को खेल दिखाने के क्रम में जुलुस में शामिल काला शर्ट पहने अपराधकर्मी द्वारा चाकू मारने से घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। इसके बाद घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तारी के लिए अमित आनन्द अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग के द्वारा एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गठित एसआईटी टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज, फोटो तथा गुप्त सुचना के आधार पर उक्त अपराधी का पहचान करते हुए / छापेमारी कर अपराधी करन कुमार, उम्र करीब (19) वर्ष, पे०-मुकेश भुइयां उर्फ लकरवा, सा०-बालियन थाना-पेलावल, जिला-हजारीबाग को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। घटना करते समय अपराधी द्वारा पहने काला शर्ट, सफेद मटमैला जिंस तथा सफेद जूता के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से (1) अपराधी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो धारदार चाकू जिसमें एक कवर सहित। (2) घटना के दिन अपराधी द्वारा पहना काला शर्ट बरामद किया गया। एसआईटी में मुख्य रूप से अमित आनन्द अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग। सुभाष सिंह पु०नि० सह थाना प्रभारी सदर, हजारीबाग। सोनू कुमार, सदर थाना। मुकेश कुमार रजक, सदर थाना। सुरेन्द्र कुमार, सदर थाना। मनीष कुमार चंदेल तथा सदर थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
0 Response to "रामनवमी के दिन जामा मस्जिद रोड जुलूस में शामिल चाकू मार कर हत्या करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें