-->
निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ संगठन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ संगठन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़ : जिले में निजी विद्यालयों की बढ़ती मनमानी को लेकर अब विरोध तेज होने लगा है। गुरुवार को राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अभिभावकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाया।
संगठन का आरोप है कि निजी विद्यालय हर वर्ष री-एडमिशन के नाम पर नामांकन शुल्क वसूल रहे हैं, जबकि कई अन्य जिलों में यह व्यवस्था लागू नहीं है। इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को तय दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है और हर साल प्रकाशक बदलकर नई किताबें लेने का दबाव बनाया जाता है।
जिला अध्यक्ष सनातनी रतन भगत ने कहा कि विद्यालयों द्वारा ड्रेस व अन्य सामग्री भी मनमानी कीमतों पर बेची जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपायुक्त के आदेशों का भी निजी विद्यालयों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

0 Response to "निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ संगठन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4