-->
पोषण पखवाड़ा को लेकर सेविकाओं की बैठक, जागरूकता बढ़ाने पर जोर

पोषण पखवाड़ा को लेकर सेविकाओं की बैठक, जागरूकता बढ़ाने पर जोर

लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक चल रहे इस अभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड सभागार में सेविकाओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षिका प्रमोदीनी टुडू ने की। इस दौरान उन्होंने सेविकाओं को पखवाड़ा के दौरान संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण की दर को कम करना है।
बैठक में सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को साफ-सफाई और संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूक करें। गांवों में पोषण सभाएं आयोजित करने और गृह भ्रमण के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
साथ ही सेविकाओं को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने केंद्रों पर नियमित रूप से बच्चों का वजन मापें और कुपोषित बच्चों की विशेष निगरानी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी सेविकाओं को पोषण पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाई गई।

0 Response to "पोषण पखवाड़ा को लेकर सेविकाओं की बैठक, जागरूकता बढ़ाने पर जोर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4