लिट्टीपाड़ा के सहायक अध्यापक मांगों को लेकर रांची रवाना, 18 अप्रैल से आंदोलन
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा प्रखंड में सहायक अध्यापकों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। शुक्रवार को सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक रांची के लिए रवाना हुए।
शिक्षकों ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास के घेराव के साथ अपनी मांगों के समर्थन में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। उनका कहना है कि सरकार के साथ कई बार वार्ता होने के बावजूद अब तक उनकी जायज मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
प्रखंड के शिक्षकों ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। उनकी प्रमुख मांगों में टेट के समकक्ष दर्जा, समान कार्य के लिए समान वेतन, अनुकंपा का लाभ और पुराने समझौतों का क्रियान्वयन शामिल है।
प्रस्थान से पहले ब्रजमोहन कुमार ठाकुर ने कहा कि सहायक अध्यापक वर्षों से कम मानदेय और असुरक्षित भविष्य के बीच शिक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं, लेकिन सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, रांची में आंदोलन जारी रहेगा।
0 Response to "लिट्टीपाड़ा के सहायक अध्यापक मांगों को लेकर रांची रवाना, 18 अप्रैल से आंदोलन"
एक टिप्पणी भेजें