-->
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड में शुक्रवार को टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी-छिपे होने वाले नाबालिग विवाह पर रोक लगाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलू रानी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के लड़के या लड़की का विवाह एक सामाजिक बुराई है, जो बच्चों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अक्षय तृतीया जैसे अवसरों पर किसी भी तरह का बाल विवाह न होने दें और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि समाज में लड़कियों को लड़कों से कमतर समझने की मानसिकता के कारण उन्हें शिक्षा और अन्य अवसरों से वंचित किया जाता है, जिससे बाल विवाह जैसी कुप्रथा को बढ़ावा मिलता है।
टैगोर सोसाइटी की ओर से प्रभारी उज्जवल सरकार, टीम लीडर प्रकाश चन्द्र घोष, प्रशांत पाल, उदय रविदास, नुरजहां बेगम, आदित्य टुडू, सरोला सोरेन, अशोक पाल, गोलक सिंह, सालमान मुर्मू, खैरातुन सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के लोग भी शामिल हुए।

0 Response to "अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4