खाली गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा : दुमका-साहिबगंज मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। थाना क्षेत्र के डहरलंगी गांव के समीप खाली गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक दुमका की ओर से साहिबगंज की तरफ जा रहा था। डहरलंगी के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा और पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें लदे खाली सिलेंडर चारों ओर बिखर गए।
गनीमत यह रही कि सभी सिलेंडर खाली थे और घटना के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और स्थिति को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक और खलासी दोनों सुरक्षित हैं, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
0 Response to "खाली गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला"
एक टिप्पणी भेजें