सिंदरी में जलियांवाला शहीदों को सलाम: बबलू महतो ने माले सभा में दी श्रद्धांजलि, मोदी सरकार पर साधा निशाना
सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Comment
सिंदरी: भाकपा माले कार्यालय, मनोहरटांड़ (सिंदरी) में सोमवार को जलियांवाला बाग के अमर शहीदों की बेदी पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो ने भी शहीदों को नमन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता कॉमरेड सुरेश प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन नगर सचिव राजीव मुखर्जी ने किया। मुख्य वक्ता एवं माले पोलित ब्यूरो सदस्य, पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, "आज की मोदी सरकार जलियांवाला बाग के जनरल डायर की भूमिका निभा रही है। यह मजदूर-किसान विरोधी सरकार अपनी नीतियों से आम जनता को मरने पर मजबूर कर रही है।"
आनंद महतो ने महंगाई पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं, जिससे आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। 'अच्छे दिन' का झूठा सपना दिखाकर देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए दमनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, सुरेश प्रसाद, सहदेव सिंह, छोटन चटर्जी, विंरिंची महतो, मंगल महतो, दशरथ ठाकुर, नीपेंद्र झा, बाबू राजा, किस्टो महतो, मनोज रवानी, राकेश रवानी, राजू पांडे, प्रदीप पाल, ओमप्रकाश राम, दिलीप विश्वकर्मा, जितेंद्र शर्मा, मुखिया भानु रजक, सुभाष हांसदा, गोपाल महतो, राजेश मुखर्जी, शुभम सिंह, राजू बावड़ी, , दीपक महतो, पूरन सिंह, मिथुन मंडल, विनोद महतो, तनु चौधरी, जीतू सिंह, अजीत मंडल, अर्जुन ठाकुर और आजाद सहित अन्य कार्यकर्ता।
0 Response to "सिंदरी में जलियांवाला शहीदों को सलाम: बबलू महतो ने माले सभा में दी श्रद्धांजलि, मोदी सरकार पर साधा निशाना"
एक टिप्पणी भेजें