निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर हस्ताक्षर अभियान
सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़: निजी विद्यालयों की मनमानी के विरोध में देशभर में आवाज उठने लगी है। इसी क्रम में जिले में राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल के जिला अध्यक्ष सनातनी रतन भगत के नेतृत्व में पुराना सदर अस्पताल के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस दौरान सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपने हस्ताक्षर के माध्यम से विरोध दर्ज कराया। अभियान में शामिल लोगों ने निजी विद्यालयों द्वारा हर वर्ष पुनः नामांकन शुल्क लेने, किताबों के प्रकाशक बदलने, निर्धारित पोशाक खरीदने के लिए बाध्य करने और विभिन्न माध्यमों से अतिरिक्त धन वसूली को गलत बताया।
0 Response to "निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर हस्ताक्षर अभियान"
एक टिप्पणी भेजें