-->
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस अटल चौक पर धूमधाम से मनाया गया

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस अटल चौक पर धूमधाम से मनाया गया

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस (6 अप्रैल) जिले में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने नगर के अटल चौक पर 47वां स्थापना दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र प्रथम तथा पार्टी की विचारधारा को विस्तार से रखा।
6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था— “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” आज लगभग साढ़े चार दशकों के बाद यह संगठन न केवल भारत, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है।
एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा पर आधारित इस दल ने राजनीति को सेवा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का माध्यम बनाया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को आधार बनाकर पार्टी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अपनी मूल भावना के रूप में स्थापित किया।
भारतीय राजनीति में इस दल का सफर संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है। 1984 के लोकसभा चुनाव में मात्र 2 सीटों तक सीमित रहने वाली पार्टी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर नया इतिहास रचा। जनसंघ से भाजपा तक का यह सफर वैचारिक दृढ़ता का उदाहरण है।
अटल-आडवाणी के दौर में पार्टी को व्यापक स्वीकार्यता मिली, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। अनुच्छेद 370 का निरस्तीकरण, राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण तथा आधारभूत संरचना और डिजिटल विकास के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए गए, जिससे देश के विकास को नई दिशा मिली।
भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठित कार्यकर्ता तंत्र है। पन्ना प्रमुख से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को सर्वोपरि रखने की परंपरा इस दल को विशिष्ट बनाती है। आपदा के समय सेवा कार्यों के माध्यम से यह सिद्ध किया गया कि राजनीति जनकल्याण का माध्यम है।
स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प दोहराया। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, शर्मिला रजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज साह, प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, दिलीप सिंह, विश्वनाथ भगत, सादेकुल आलम, अभिक दास, बसु मंडल, सदानंद रजवार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "भाजपा का 47वां स्थापना दिवस अटल चौक पर धूमधाम से मनाया गया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4