-->
सदर अस्पताल में विश्व होम्योपैथिक दिवस, शिक्षा और अनुसंधान पर चर्चा

सदर अस्पताल में विश्व होम्योपैथिक दिवस, शिक्षा और अनुसंधान पर चर्चा

पाकुड़। सदर अस्पताल स्थित जिला संयुक्त औषधालय में शुक्रवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयुष पदाधिकारी विपिन चंद्र गुप्ता द्वारा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम के दौरान “अध्ययन, अध्यापन एवं अनुसंधान” विषय पर विशेष चर्चा आयोजित हुई। इसमें चिकित्सकों और अधिकारियों ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विकास में शिक्षा और अनुसंधान की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे।
आयुष पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत चिकित्सकों से अपील की कि वे अपने-अपने केंद्रों पर प्राथमिकता के साथ मरीजों को होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस चिकित्सा पद्धति का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर जिले के आयुष चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

0 Response to "सदर अस्पताल में विश्व होम्योपैथिक दिवस, शिक्षा और अनुसंधान पर चर्चा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4