-->
जिलेभर में योग प्रशिक्षण अभियान, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

जिलेभर में योग प्रशिक्षण अभियान, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

पाकुड़ :  स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवनशैली में सुधार लाना और प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
शुक्रवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित कुल 37 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों ने नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान लोगों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के फायदे भी विस्तार से बताए गए।
आयुष विभाग के अनुसार नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और मानसिक संतुलन के साथ सकारात्मक सोच का विकास होता है। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे रोजाना योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।

0 Response to "जिलेभर में योग प्रशिक्षण अभियान, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4