-->
पीवीटीजी कार्यक्रम के तहत महिलाओं व किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, सेनेटरी नैपकिन का वितरण

पीवीटीजी कार्यक्रम के तहत महिलाओं व किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, सेनेटरी नैपकिन का वितरण

पाकुड़: जनजातीय समुदाय की महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 41 बच्चियों और महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन और अंडरगार्मेंट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नियमित स्वच्छता अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में आयुष विभाग के पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी और सहिया की उपस्थिति रही।

0 Response to "पीवीटीजी कार्यक्रम के तहत महिलाओं व किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, सेनेटरी नैपकिन का वितरण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4